लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भिड़े, क्या है कारण, आइए जानते हैं इस खबर में

विपक्ष के नेता ने दी चुनौती पूछा, क्या वह चीन पर बात करने को तैयार हैं

रक्षा मंत्री ने कहा; इतिहास में मत ले जाइए, सीना चौड़ा करके चर्चा को तैयार हूं

अखंड समाचार, नई दिल्ली (ब्यूरो) :

लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विपक्ष के नेता अधीर रंजन के बीच तू-तू मैं-मैं देखने को मिली। दोनों नेताओं के बीच बहस तब गर्मा गई, जब राजनाथ चंद्रयान-3 की सफलता के विषय पर चर्चा में अपनी बात रख रहे थे। उसी वक्त अधीर रंजन चौधरी ने राजनाथ को टोका और चीन पर सवाल पूछ लिया। दरअसल, राजनाथ सिंह चंद्रयान-3 की सफलता के विषय पर अपनी बात रख रहे थे। तभी चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उन्हें चीन मसले पर चुनौती दे डाली। पूछा कि क्या वे चीन पर बात करने को तैयार हैं? इस पर श्री सिंह ने कहा कि पूरी हिम्मत है…अधीर रंजन जी, इतिहास में मत ले जाइए।

इसके बाद रक्षा मंत्री ने कहा कि चर्चा करने को तैयार हूं, सीना चौड़ा करके चर्चा को तैयार हूं। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों में नोकझोंक भी हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने भाषण की शुरुआत चंद्रयान-3 की कामयाबी पर इसरो को बधाई देकर की। उन्होंने कहा कि हमारे प्राचीन ग्रंथों में भी विज्ञान का जिक्र मिलता है। इस दौरान कांग्रेस समेत विपक्ष के अन्य नेताओं ने राजनाथ सिंह को टोकने की कोशिश की, लेकिन राजनाथ नहीं रुके। वह अपनी बात आगे कहते रहे। राजनाथ सिंह ने विपक्ष की चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे विपक्ष के कई साथी कहते हैं कि भारतीय संस्कृति और विज्ञान साथ-साथ नहीं चल सकते लेकिन, अगर आप वैज्ञानिक सोच रखते हैं तो पूर्ति पूजा कैसे कर सकते हैं। संस्कृति का विरोध करना आज प्रगतिवाद का सूचक हो गया है।

Vinkmag ad

Read Previous

सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी : कैदियों को समय से पहले रिहा न करना मौलिक अधिकारों का हनन

Read Next

सऊदी ने दोस्त भारत को दिया झटका, ओआईसी की बैठक में कश्मीर पर पाक के सुर में मिलाया सुर