अखंड समाचार,जालंधर (करन सेठी)श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी की प्रथम बैठक अजीवन प्रधान तरसेम कपूर की अध्यक्षता में 31न्ई दाना मंडी कार्यालय में हुई। बैठक का शुभारंभ सामुहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। इस अवसर पर श्री कपूर ने आए हुए गणमान्यों का स्वागत किया और कहा कि इस वार 5 अक्टूबर को स्थानीय साईं दास स्कूल ग्रांउड में दशहरा पर्व हर्षोल्लास मनाया जाएगा।उन्होंने समुह सदस्यों को उक्त समारोह को सफल बनाने के लिए तन मन और धन से सहयोग देने हेतु आह्वान किया।इसअवसर पर गत 2 वर्षों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया,जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया।इसअवसर पर उक्त समारोह संबधित रुप रेखा तैयार कर सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं गईं।वैठक में महासचिव गोपाल पेठे वाले (पूर्व पार्षद) , ओम दत्त जोशी,अश्वनी शर्मा,राजीव वालिया, राज कुमार शर्मा,पिंकी, सोमनाथ पहलवान, वरिंदर शर्मा गुड्ड, राज कुमार राजु,रज्जत मैहंद्रु,डाक्टर प्रविंद्र बजाज,नरेश विज,विपन शर्मा,वरिंदर अग्रवाल, मनीष जैन, सुभाष नैयर, अजय खन्ना,धर्म पाल अरोडा, नथु राम, प्रवीन हांडा,विनोद अग्रवाल, अनिल द्विवेदी, जतिंदर बेरी, रमेश कंबोज, विजय शाही,आदि और सदस्य उपस्थित हुए। इसअवसर पर पूर्व चीफ जस्टिस भल्ला एवं पूर्व उपाध्यक्ष सुदर्शन नैयर के अकस्मात निधन पर 2 मिंट का मौन धारण किया गया।
